निजामुद्दीन मरकज से दिल्ली में कोरोना का संकट गहराया 200 से अधिक कोरोना के मरीजों की पुष्टि |




स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,251 हो गई है। इनमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। सोमवार को 217 मामले सामने आए। लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुए तब्लीगी मरकज दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहरा गया है। इसमें शामिल छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल कुछ लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में चीन, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड के 100 से अधिक लोग मौजूद थे।





 




  • 08:39 AM


    सांस के मरीजों की शुरू हुई जांच


     


    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अब अधिक लोगों की जांच की जाने लगी है। जिनको सांस की परेशानी है, उनकी भी जांच की जा रही है। संक्रमित लोगों की पहचान के लिए घर-घर निगरानी शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों की पहचान कर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 


     

     






  • 08:35 AM


    क्वारंटाइन हैं 21,860 लोग


     


    स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ अभी दिल्ली में समुदाय में संक्रमण फैलने से इन्कार कर रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि रविवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनका सैंपल दो-तीन दिन पहले भेजा गया होगा। दिल्ली में अभी भी 21,860 लोगों को क्वांरटाइन में रखा गया है। इसमें से विदेशों से आए 4401 यात्री अपने घरों में क्वारंटाइन हैं, जबकि 1142 लोग सरकारी क्वारंटाइन केंद्र में हैं। जबकि 16,317 लोग विदेशों से लौटे लोगों व पीडि़त मरीजों के संपर्क में आए हैं। इन्हें भी घर में ही क्वारंटाइन किया गया है। 


     






  • 08:35 AM


    मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से भी लोग आए थे


     


    पुलिस के अनुसार, इस मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से भी लोग आए थे। उन्हें क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। करीब 60 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकनायक अस्पताल में निजामुद्दीन से 35 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। 


     

     






  • 08:33 AM


    इंडोनेशिया से लौटे जम्मू-कश्मीर के एक बुजुर्ग भी हुए थे मरकज में शामिल


     


    स्वास्थ्य विभाग फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार मरकज में  इंडोनेशिया से लौटे जम्मू-कश्मीर के एक बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा निजामुद्दीन के जी ब्लॉक में एक ही मकान में तीन लोगों के पीड़ित होने की बात सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले निजामुद्दीन के एक बुजुर्ग के संक्रमित होने की बात कही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह मरकज में शामिल हुए थे या नहीं। 


     






  • 08:20 AM


    मरकज में शामिल हुए छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत


     


    लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुए तब्लीगी मरकज दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहरा गया है। इसमें शामिल छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत हो गई।


     






  • 08:04 AM


    15 मार्च के बाद भी विदेशी मरकजी आते रहे


     


    बताया जा रहा है कि मरकज में शामिल होने 15 मार्च के बाद भी यहां विदेशी मरकजी आते रहे। इस कार्यक्रम में चीन, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड के 100 से अधिक लोग मौजूद थे। लॉकडाउन होने तक यहां 1500 लोग मौजूद थे। 


     






  • 08:02 AM


    करीब 95 संदिग्धों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया


     


    मरकज में शामिल करीब 95 संदिग्धों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल 97 अन्य लोगों को तुगलकाबाद में बने आइसोलशेन वार्ड में रखा गया है।


     






  • 08:01 AM


    मरकज से दिल्ली में संकट गहराया


     


    कोरोना वायरस (COVID-19)को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को तोड़ना दिल्ली के लोगों पर भारी पड़ सकता है। रविवार को कोरोना के मामलों में अचानक आई वृद्धि से संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल कुछ लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।


     






  • 07:59 AM


    सोमवार को 217 मामले सामने आए


     


    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1251 हो गई है। इनमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। सोमवार को 217 मामले सामने आए।