निजामुद्दीन मरकज से वापसी की दहशत के बीच मध्य प्रदेश सतर्क


प्रदेश के हर जिले से ली जा रही है खुफिया जानकारी, 
मुस्लिम समाज का मिल रहा है भरपूर सहयोग  


 


मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ जहां कोरोनावायरस से लड़ने के लिए संकल्प ले रखा वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ,
विगत 48 घंटे के अंतराल में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 12 केसों की जानकारी प्राप्त हुई, परंतु 48 घंटे के अंतराल में ही जैसे ही  दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकत से लौटने वाले लोगों की  जानकारी राज्य शासन को प्राप्त हुई वैसे ही संपूर्ण मध्यप्रदेश में राज्य सरकार का प्रशासन तंत्र एकदम मुस्तैद हो गया और मध्य प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले से पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा भोपाल में जानकारी आना प्रारंभ हो गई जिसकी समीक्षा मध्यप्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव इकबाल सिंह व्यास द्वारा की जा रही है,   



  • मरकज से लौटे 107 क्वॉरेंटाइन - शिवराज सिंह चौहान


 


आज शाम को 4:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश जारी कर फेसबुक पेज पर बताया कि मध्यप्रदेश में विशेष रुप से प्रत्येक जिले का डाटा इकट्ठा किए जा रहा है जिसकी जानकारी अभी पूरी तरह प्राप्त नहीं हुई है परंतु भोपाल में 107 लोगों को जो निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे उन्हें चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन किया गया है, 
उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के द्वारा सहृदय भाव के साथ इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है 
आज दोपहर तक जिन मध्यप्रदेश के जिलों में मरकज से लौटे लोगों की जानकारी प्राप्त हुई उन्हें उपरोक्त आधार पर चिन्हित किया गया है।


बल्लभ भवन द्वारा निम्नांकित जानकारी जुटाई गई है।


 



  • प्रदेश के कई जिलों से जुटाई जा रही जानकारी


दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज का मामला सामने आने के बाद सरकार की चिंता और बढ़ गई है। मजहबी जलसे में मध्य प्रदेश से भी 107 लोग गए थे। इनमें पुराने भोपाल के 36 लोग भी शामिल थे। सभी 36 लोगों को दिल्ली में क्वारैंटाइन हैं। जानकारी के अनुसार, 5 से 14 मार्च के बीच मुस्लिम धर्म का प्रचार करने के लिए 63 विदेशी अलग-अलग जमातों में भोपाल आए थे। ये लोग विभिन्न मस्जिदों में रुके। 63 विदेशियों के अलावा 189 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। इनमें से 65 को हज हाउस के अलावा निजामुद्दीन कॉलोनी, ऐशबाग और बाग फरहत अफजा क्षेत्र की मस्जिदों मे क्वारैंटाइन किया गया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।


भिंड, ग्वालियर ,दतिया ,सीहोर, बुरहानपुर, राजगढ़ ,मुरैना सहित अन्य जिलों की जानकारी आई सामने ,रायसेन में भी पहुंचे लोग


भिंड में मरकज से लौटे लोग मस्जिद में ही क्वारैंटाइन हैं। गोहद में भी लक्ष्मण तलैया इलाके की मस्जिद में जमात के रुके 14 लोगों का मेडिकल परीक्षण कर मस्जिद में ही 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया। जांच के लिए सभी के सैंपल लिए गए। इधर, बुरहानपुर में भी मरकज से लौटे 5 लोगों को अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया गया।


कोरोना से इंदौर के हालत बिगड़ने के बाद ग्वालियर और भिंड में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन कर दिया गया। मंगलवार रात 12 बजे गुरुवार रात 12 बजे तक ये लागू रहेगा। बुधवार सुबह से शहर में इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। दूध की सप्लाई के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को घर से नहीं निकलने को कहा है। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि अगर लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो जेल भेजा जाएगा। लॉकडाउन के दौरान किराना दुकानें नहीं खुलेंगी और सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी। 


10 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक की इस बार रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी बीच जिले से 2 दिन में करीब 16 और सैंपल लिए गए। इनमें 2 संदिग्ध और 14 अन्य में डॉक्टर और स्टाफ के लोग शामिल हैं। इन सभी के सैंपल सुरक्षा के लिहाज से लिए गए। हाल ही में हैदराबाद से लौटे दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक का डॉक्टर और स्टाफ द्वारा इलाज किया जा रहा था। इलाज के लिए पूरी सुरक्षा बरती जा रही है।


दुबई के होटल में वेटर की नौकरी करने वाला महाराजपुरा का युवक 17 मार्च को लौटा। 4 दिन पहले उसे सर्दी-जुकाम, बुखार हुआ, तब मंगलवार को युवक और पत्नी का सैंपल लिया गया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि युवक इतने दिनों तक खुद को छिपाता रहा। युवक ने बताया कि वह 4 दिन से वह अस्पताल के चक्कर काट रहा है, कोई सुनवाई नहीं हो रही। इधर, पोरसा में रहने वाले एक युवक का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। अब तक कुल 9 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें अब तक सिर्फ 2 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इधर, बॉर्डर सील होने के बाद भी ट्रकों में बैठकर आए 348 मजदूरों को प्रशासन ने हाईवे किनारे स्थित एसआरडी कॉलेज में ठहराया। चैकअप के बाद खाना भी दिया गया। इसी दौरान कुछ समाजसेवी भी चाय-नाश्ता, भोजन लेकर पहुंचे। इसके बाद देर शाम मौका मिलते ही यह मजदूर वहां तैनात चार-पांच पुलिसकर्मियों को धकियाते हुए अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।


 निजामुद्दीन की मरकज में जिले से भी 5 लोग शामिल हुए थे। इन लोगों के नामों की सूची सरकार ने भेजी। इसके बाद पता चला कि 5 में से केवल 3 लोग ही लौटे। जबकि 2 लोग नोएडा में हैं। एसपी शशींद्र चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें बताए गए पते पर पहुंचीं। सभी को क्वारैंटाइन किया गया। प्रशासन ने मोहल्ले वालों से सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। 


स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर को कोरोना संदिग्ध होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने कुछ दिनों पहले इंदौर की यात्रा की थी। उन्हें सर्दी, खांसी जैसे कुछ लक्षण दिखने के कारण आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। अब कुल 4 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। राहत की बात है कि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, बुधवार को रिपोर्ट आएगी।

गांवों में भी पूरी तरह लॉकडाउन है। छोटी दुकानें बंद हैं। संपर्क भी पूरी तरह कटा है। गांवों में होम डिलीवरी जैसी सुविधा भी नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को राशन के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। कई जगह पुलिस उन्हें बाहर भी नहीं जाने दे रही। प्रशासन शहरी क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने में जुटा है, ऐसे में गांव के लोग अपने स्तर पर ही हालात का सामना कर रहे हैं। जिन दुकानदारों के पास सामान है वे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ग्रामीण महामारी से बचने के लिए खुद नियमों का पालन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूरे जिले में करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।


निजामुद्दीन से नीमच आए 10 लोग क्वारैंटाइन
नीमच के घंटाघर के पास छोटी मंडी में निजामुद्दीन से आए 10 महिला-पुरुषों को जांच के बाद जिला अस्पताल में क्वारैंटाइन किया गया। विदिशा जिले के सिरोंज के 4 लोग मरकज में शामिल हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि ये चारों अभी भोपाल में ही हैं। होशंगाबाद लौटे 13 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 11 लोग होशंगाबाद और बुदनी से हैं। जबकि एक-एक व्यक्ति सोहागपुर और पिपरिया से हैं।


शहडोल: मरकज में शामिल होकर लौटे 2 लोग आइसोलेट
मरकज से लौटे 2 लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में आइसोलेट किया गया। डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिले से करीब 5 लोगों के मरकज में शामिल होने की जानकारी मिली है। यह दोनों लोग 6 मार्च को दिल्ली गए थे, वहां से 10 मार्च को वापस आए।